Followers

Showing posts with label क़िस्से. Show all posts
Showing posts with label क़िस्से. Show all posts

Friday, February 3, 2023

मारवाड़ी री कहाणी !!


                        
भोपाल में आज दो महीने बाद बारिश का दौर अब जाकर थमा, मैं इतनी इतनी भंयकर बारिश से ऊब गया था। क्योंकि मैं ठहरा थार का बाशिन्दा(मारवाड़ी), इतनी ज्यादा बारिश का आदि नहीं था।

रात को होटल में खाना खाने के बाद, मैं और मेरा मित्र दोनों टहलने निकले। बारिश आज थम चुकी थी। लेकिन वातावरण में अभी भी नमी थी, आसमान सफेद रुई समान बादलों से आच्छादित था। परिवेश में आहिस्ता-आहिस्ता ठंडी हवाएं मेरे ललाट और अधरों पर आकर टकरा रही थी।, सुनसान सड़क,  मंद-मंद रोडलाइट की रोशनी और चारों तरफ मौजूद खमोशी ये बयां कर रही थी कि ये शहर थम चुका है!

जैसे ही हम चलते-चलते आगे बढ़े, रोड के साइड में एक पान का कैबिन दिखा। मेरे मित्र ने मुझसे बोला कि भाई चल पान खा लेते हैं........ भोपाल का पान वैसे भी बड़ा लज़ीज होता हैं। मैंने भी बिना किसी विलंब के अपनी पदचाल कैबिन की और अग्रसर कर दी!
जैसे ही कैबिन पर पहुँचे, मैंने पान वाले से बोला " चचा पान खिला दीजिये ना"
चचा पान बनाने में मशगूल हो गए......................
मैंने चचा से पूछा " चचा आपके यहाँ बीकाजी नमकीन होगी क्या?"

इतने में चचा ने अपनी एक भौंह ऊपर चढ़ा करके मुझसे पूछा " मारवाड़ी हो क्या?"

"जी हाँ, लेकिन आपको कैसे मालूम?" मैंने बोला

एक तो तुम्हारे हिंदी बोलने के लहजे से और दूसरा बीकाजी नमकीन से ( ये राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध नमकीन हैं)

"अच्छा ऐसा" मैंने बोला।

दो मिनट की लंबी खामोशी के बाद चचा ने बोला "बेटा एक जमाने में मेरे भी एक बहुत बड़ी हार्डवेयर की दुकान थी।"

"तो अब ये पान का कैबिन कैसे?" मैंने पूछा।

चचा ने अपने होठों की सलवटों को तिरछा करके बनावटी हँसी में बोला "ये सब आपके किसी मारवाड़ी भाई की देन हैं।"

अरे! साला थोड़ी देर पहले अपने मित्र से, मैं बड़ा ज्ञान पैल रहा था .................मारवाड़ी होने का गर्व।
बोल रहा था कि जहाँ न पहुँचे गाड़ी, वहाँ पहुँचे मारवाड़ी!
एक ही क्षण और वाक्य ने मेरे सारे गर्व को नेस्तनाबूद कर दिया...... मैं स्तब्ध खड़ा था, पत्थर की तरह!

हिम्मत करके मैंने चचा से पूछा "आखिर हुआ क्या था चचा?"

उन्होंने फिर चौपड़ा खोल दिया मेहनतकश मारवाड़ी जात का!

बोले "बेटा मेरे दक्षिण भारत में एक हार्डवेयर की एक बड़ी दुकान थी, काफी अच्छी चल रही थी। एक दिन एक मारवाड़ी आया.............
दिखने में मारवाड़ी बड़े सीधे-साधे लगते हैं, वाणी में मिठास तो गुड़ से भी ज्यादा होती हैं और ललाट पर तिलक लगाये, भक्त आदमी.........यही मार खाते है सब.......और मैंने भी खाई!

उसको काम पर रख दिया। उसके कुछ दिन बाद वो बोला सेठ क्यों न अपने काम को थोड़ा बड़ा कर देते है यानी एक दुकान एक और खोल देते है। मैं पूरी शिद्दत और लगन से काम करूँगा।
चचा ने बोला कि मैंने भी बिना कुछ सोचे समझे काम को बढ़ा लिया। एक और दुकान खोल दी......बहुत पैसा इन्वेस्ट किया।

चचा एकदम शांत हो गए। उनके चेहरे पर बरसों पुराना ज़ख्म, आज स्पष्ट दिखाई पड़ रहा था। चेहरे पर मायूसी स्पष्ट झलक रही थी!

"फिर क्या हुआ चचा?" मैंने पूछा।

फिर होना क्या था। छः महीने बाद रातोंरात बोरिया-बिस्तर बांध के फ़रार हो गया......गोड़े दे दिए हमे!

"हाथ री सफ़ाई जोरदार थी भाइया री, लागे कोई जालोरियों ईस वई" मैंने मन मे बड़बड़ाया।

इस प्रकार की घटनाएं एक मारवाड़ियों को तोड़ सकती है क्या!........एक खराब मछली के कारण पूरे तालाब को गंदा नहीं कहा जा सकता........कुछ भी हो मारवाड़ी यानी व्यापार .....ये पूरा विश्व जानता है....... कोई बिजनेस की डिग्री नहीं फिर भी व्यापार में 8 वी सदी से एकाधिकार जमाना.....ये काबिलियत है मारवाड़ी की!


गर्व से कहो हम मारवाड़ी है........हितेश मारवाड़!!!

नोट- केवल हास्य के लिए.....मारवाड़ियों का इससे कोई लेनादेना नहीं हैं..... मारवाड़ियों को ईमानदारी में किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं हैं!

✍️© हितेश राजपुरोहित "मुडी"

Saturday, July 17, 2021

क्रिकेट और जालोर!!

ये वो दौर था जब विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की एकतरफ़ा  हुकूमत चलती थी। उसके गेंदबाजों का सामना करना यानी मौत को दावत देना! जैसन गिलेस्पी, मिचेल जॉनसन और  ग्लेन मैक्ग्राथ जैसे तेजतर्रार गेंदबाज और साथ मे गेंद को नागिन के फन की भांति नचाने का हुनर (स्विंग) ........ फिर क्या ही कहने!!  बल्लेबाज तो दूर की बात, हम जैसे क्रिकेट प्रेमी दूरदर्शन पर मैच देखने से डरते थे! उनका लंबा रनअप और लंबी कद-काठी! जब गिलेस्पी भागकर बोलिंग स्ट्राइक से आता था। तो मानो ऐसा लगता था कि थ्री हंड्रेड मूवी का लियोनाइड्स अपना भाला लेकर आ रहा हो!

2007 का ये दौर ऐसा था कि पूरा भारत क्रिकेट के रंग में रंग चुका था और चारों तरफ़ क्रिकेटर प्रेमी भरे पड़े थे! आपको हिंदुस्तान में पान के गल्ले  से लगाकर चाय की थड़ी पर मौजूद रेडियो में ये आवाज बर्बस ही सुनाई पड़ती..... "ऑफ साइड की तरफ हल्के हाथों से धकेल दिया है और फिलेंडर पीछे भागता हुआ! गेंद बॉउंड्री लाइन के पार, BSNL चौका!" 

2007 का ये दौर विश्व क्रिकेट के लिए तो बहुत ही बेहतरीन रहा, लेकिन भारतीय टीम के लिए यह उसके इतिहास का सबसे दुःखद समय रहा! 2007 के वर्ल्डकप की धुन भारत के साथ साथ पूरे विश्व पर सवार थी। भारत भी 1983 के वर्ल्डकप के पलों को पुनः देखना चाहता था और 2003 के फाइनल की गलतियों को सुधारना चाहता था!


लेकिन विधान विधि का कौन टाल सकता है! 

2007 के वनडे वर्ल्डकप में यह भारतीय टीम राहुल द्रविड़ की कप्तानी में अपना पहला ही मैच बांग्लादेश के आगे हार गई! भारतीय टीम में सिर्फ दादा और युवराज ने अपनी भूमिका निभाई, बाकी सारे प्लेयर 20 से ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर नहीं बना पाए! इस मैच में धोनी शून्य और वेरेन्द्र सहवाग दो रन पर पवेलियन की ओर लौट गए! इस मैच के बाद राँची में धोनी के निर्माणाधीन घर की दीवारें गिरा दी गई और वीरेंद्र सहवाग का पुतला जलाया गया! इस वर्ल्डकप के बाद राहुल द्रविड़ को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ा और  ग्रेग चैपल को कोच के पद से हटा दिया गया!!

इतना दुःख होने के बाद भी, chill buddy  ये भारत है!यहाँ क्रिकेट खेला नहीं जिया जाता है! क्रिकेट लोगों के खून में है! उनके जीवन का एक हिस्सा है!! 


इस दौर में भारत के मानचित्र पर थार के मरुस्थल में मौजूद राजस्थान का जालोर जिला अपने ही क्रिकेट में मगन था!!  
स्टेडियम, कॉलेज ग्राउंड और शिवजी नगर स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड शाम को लौंडो से भर जाते थे! सारे मैच पैसों की शर्त पर रखे जाते थे क्योंकि शो मैच में कोई भी एफर्ट नहीं देता था। खिलाड़ी अपने पूरे दमखम के साथ खेलते थे। छक्के सीधे शिवाजी नगर स्कूल से आहोर चौराये की तरफ लगा दिए जाते थे और कभी तो सीधा पुलिस लाइन में! शाम को गेम खत्म होने के बाद दोनों टीम के सारे प्लेयर कालूबा के प्याऊ पर पानी पीते हुए मैच पर पुनः चर्चा करते है!


वैसे जालोर में क्रिकेट खेला नहीं, अपितु जिया जाता है!!
कौन भूल सकता है, वो गर्मियों में कानदासजी के द्वारा स्टेडियम में करवाये जाने वाले टूर्नामेंट!!.....पूरा जालोर हाजिर हो जाता था....स्टेडियम की देहरी पर!!

अब सिर्फ अफ़सोस और मलाल के सिवा हमारे पास कुछ नहीं है!! क्या कहूं....आज कितने ही सालों से जिले के क्रिकेट असोसिएशन को भीनमाल शिफ्ट कर दिया है!! जालोर का स्टेडियम अपनी बदहाली पर आँसू के सिवा कर भी तो क्या सकता है!! 

दो खेमों में वर्चस्व की लड़ाई ने इस जिले में क्रिकेट को बेमौत मार दिया!! खैर मुझे उस परमात्मा पर पूरा भरोसा है कि वो दोषियों को सजा देगा!

फिर से जालोर स्टेडियम के में खिलाड़ियों की चहलपहल होगी! फिर से मिनी ipl का जश्न होगा!! थोड़ा सब्र रखो दोस्तो!!......हम सब को अब बागी बनना होगा! उन के खिलाफ आवाज़ उठानी होगी!! हर उस खेल असोसिएशन के खिलाफ विद्रोह करना होगा! जो खिलाड़ियों के मूलभूत अधिकारों से खेलते है!!!

अब समय आ गया है!! बग़ावत का दौर शुरू हो गया है!! अब आवाज़ दूर तलक जाएगी!!

✍️© हितेश राजपुरोहित "मूड़ी"


Sunday, August 2, 2020

प्यारी बहिना

 दोस्तो, रक्षा बंधन का त्योहार आ गया है!
इस दिन हम एक अच्छी-सी फ़ोटो खींच के लगा देंगे स्टेटस पर, प्यारी बहना हैप्पी रक्षा बंधन! 

मैं नहीं कहता कि तस्वीर मत लगाओ, लेकिन कभी गहराई से महसूस किया है इस बहिन के रिश्ते को, इस रिश्ते के एहसासों को, इस रिश्ते की बचपन वाली यादों को!

इस मोबाईल वाले दिखावटी समय में, भला कौन रिश्तों के बारे में सोचता है!
तो चलो आज मैं ही आप सभी को इस खूबसूरत रिश्ते की पुरानी हसीन यादों में ले चलता हूं।

वो बचपन में गुड्डे-गुड़ियों के खेल में, बहिन के संग घंटों खेलना और अंत में जानवरों की तरह एक दूसरे से झगड़ना, बाल खींचना..... और रुठ के माँ पास चला जाना और थोड़ी देर बाद वापिस उसके साथ खेलना........तुम भूल सकते हो, लेकिन मैं आज तक नहीं भूला!!
स्कूल में पेट दर्द हो या पिटाई, मैं भागकर तेरी क्लास में ही तो आता था। तुम मुझे अपने पास बिठाकर, मेरी आँसुओं से भरी आँखों को साफ करती थी। सच कहूँ तो तुझमें उस वक्त मुझे माँ नज़र आती थी!
तुम ये सभ भूल सकते हो, लेकिन मैं आज भी नहीं भूला!!

दीपावली की छुटियों में होमवर्क पूरा नहीं करना और अंतिम दिन पर जोर-जोर से रोना और बोलना की कल स्कूल नहीं जाऊँगा.....मैडम मारेगी.....बहिन द्वारा मेरा भी होमवर्क करना ....वो भी पापा के नजरों से बचकर....... मैं नहीं भूल सकता प्यारी बहिना!

माँ जब भी ननिहाल जाती थी। तो बहिना के पायल की आवाज, मुझे माँ के घर पर होने का एहसास करवाती थी.....!
माँ के घर नहीं होने पर, माँ का रूप धारण कर लेती है....बहिना।
सुबह जल्दी उठकर झाड़ू लगाना, मटके में पानी भरना, कपड़े धोना, मेरा और खुद का टिफ़िन बनाना......... आसान नहीं होता है माँ दूसरा स्वरूप बनना......प्यारी बहिना!

थोड़ी बड़ी होते ही घर में माँ की जगह ले लेती है ,बहिना।
खुद के खाने की प्लेट से निवाला रख देती है, मेरे लिए बहिना!
इसीलिए ही तो माँ का दूसरा स्वरूप होती है ......बहिना।

जिम्मेदारियां घर की सारी, स्वयं उठा लेती है, खुद सहकर सारी परेशानियां, हमारे होठों पर मुस्कान लाती हैं..... प्यारी बहिना।
इससे ज्यादा मेरी हिम्मत नहीं होगी बोलने की.......भीग जाएगी आँखें आँसुओ से........!

✍️©हितेश राजपुरोहित "मुडी"

कुछ मुलाक़ातें वक़्त से आगे निकल जाती हैं

कुछ लोग ज़िंदगी में यूँ ही नहीं मिला करते,   वे अनजाने में यादों का हिस्सा बन जाया करते हैं। चौदह अगस्त से शुरू हुआ था बातचीत का...