Followers

Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Saturday, October 16, 2021

वो सुनहरी रेत!!

कभी गौर से निहारा है, उस रेत को!
हाँ, वही धोरे वाली सुनहरी रेत!

कभी फ़ुर्सत में ढलती हुई शाम बैठना,
उसकी रूखी देह में, हाँ वही धोरा!

उसकी मख़मली रेत को कभी नंगे पांव स्पर्श करना,
तुम समझ जाओगे विरह की वेदना!!

देखना कभी गौर से उसके धोरे पर पड़ी पगडंडियां को,
एक उम्मीद में है कि ढलते सांझ के साथ वो आएगा!!

उस धोरे के जिस्म पर उकेरे कई जीवो की आकृतियां,
सबूत है कि यहाँ भी कभी रौनक रही होंगी!!
सजता होगा शाम का बाज़ार और संवरती होगी!
छोरी कमली, थार की मुक्कमल मूमल!

शाम के संग वो चढ़ जाती है, धोरे की उच्चई पर,
और अपने अधीर नेत्रों से खोजती है अपने प्रिय को!

प्रिय दूर कहीं धोरे की सुनहरी रेत में ऊँट के संग,
गोरबंध को निहारता हुआ, याद कर रहा होगा अपनी कमली को!

ऊँट-गाड़े के संग अपने की पीड़ा को,
ठूठ सी खड़ी खेजड़ी के साथ साझा करता!

 थार के ह्रदय में बसी यह मनहोरी ढाणियां,
वजूद है, इनके कुनबों की तारीख़ का!

किसी सर्द पूर्णिया को निकलना इसके रेत पर,
तुम्हें आत्मसात करेगा, ये मख़मली मूमल का देह!!

ये सुनहरी रेत और धोरे अपनी कहानी को समेटे!
आच्छादित है यहाँ के रुखड़ो और कुनबों से!!

✍️©हितेश राजपुरोहित




Thursday, April 30, 2020

सच्ची आजादी



  हे! इंसान स्वार्थ के चक्कर तुम
  भूल गए सच्ची आजादी के मायने,

  मृगतृष्णा के भवर में तुम ढूंढने लगे आजादी,
  तख्तोताज में तुमकों दिखने लगी आजादी, 
 और अंत में कागज़ के चंद टुकड़ो में मान बैठे आजादी!

  हर सांझ के बाद भोर की एक किरण निकलती है......
  हो देर भले लेकिन आजादी इंसान को ढूंढ लेती है!

  अब सांझ में जब छत के मुंडरे से झांकता हूँ, दूर ,बहुत दूर
  दिखता है नारंगी सूर्य, जो बढ़ाता है मेरे मुख का माधुर्य!

  सहसा तेज पवनों का वेग छू लेता है मेरे अधरों को!
  मस्तक को छूती ठंडी बाहर मदमस्त कर देती है, मेरे             अंतस्थ को!
  जब लेता हूँ एक गहरी, बहुत गहरी सांस.....तो पाता हूँ     सच्ची वाली आजादी के मायने!

  मन करता है कि मुंडेरे से बन पंक्षी, उड़ चलू कई....
  दूर बहुत दूर, बंधनमुक्त, अपनी छाया से मुक्त!
 
  जहां इंसानी धमाल और दुनियावी बवाल न हो!
  कहते है जहां इस संसार से नाता टूट जाता है वहां
  जी, हां ....मोक्षमार्ग, मोक्षधाम.......कब्रिस्तान.
  हां बाबा वही श्मशान घाट, जहाँ मेरे पुरखे यथार्थ वाली     आजादी में मदमस्त हो गए!

✍️©हितेश राजपुरोहित "मुडी"


कुछ मुलाक़ातें वक़्त से आगे निकल जाती हैं

कुछ लोग ज़िंदगी में यूँ ही नहीं मिला करते,   वे अनजाने में यादों का हिस्सा बन जाया करते हैं। चौदह अगस्त से शुरू हुआ था बातचीत का...